
ग्राम पंचायत डंगनिया के युवा नेता भाई दिल कुमार भार्गव का जन्मदिन ग्रामवासियों के बीच बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अरविंद लहरिया और जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दिल कुमार भार्गव जैसे ऊर्जावान युवा समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी सक्रियता और सेवा भावना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और सफलता प्रदान करें।
वहीं अरविंद लहरिया ने भी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि दिल कुमार भार्गव समाज में युवाओं के बीच ऊर्जा, उत्साह और नेतृत्व की मिसाल हैं। हम सबको गर्व है कि क्षेत्र को ऐसे युवा मिल रहे हैं जो समाज के उत्थान के लिए समर्पित हैं।
इस मौके पर ग्राम पंचायत डंगनिया सरपंच हर प्रसाद भारते, उपसरपंच गोपाल जांगड़े, नगर पंचायत पार्षद जगदीश राय, भोला भार्गव, दिलीप भार्गव, अमोल भार्गव, लाल जी भार्गव, शशि टंडन, रेशम खूंटे, विजय बंजारे, धनेश्वर गेंदले, अनिल भार्गव सहित कई बुजुर्ग व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गाँव के लोगों ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर दिल कुमार भार्गव का सम्मान किया। पूरे आयोजन में हर्ष, उमंग और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
