
पचपेड़ी। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से पचपेड़ी थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार नीलम पिस्दा एवं थाना प्रभारी राज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। थाना प्रभारी राज सिंह ने सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के दौरान गांवों में किसी भी प्रकार का मदिरा सेवन कर हुड़दंग मचाने या नशे की हालत में वाहन चलाकर शांति भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए शांति और सौहार्द के साथ होली मनाएं।तहसीलदार नीलम पिस्ता ने भी उपस्थित ग्रामीणों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
बैठक के अंत में सभी क्षेत्रवासियों को होली महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 28, 2026पुलिस चौकी मल्हार को डायल 112 वाहन और अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने की मांग, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एसएसपी को लिखा पत्र
UncategorizedOctober 28, 2026विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें : श्री अरुण साव
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
