
पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकुलकारी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे गांव में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थीं और ग्रामीणों में उत्साह नजर आया।
उप सरपंच व्यास नारायण कुर्रे, पंच बहादुर खरे, पंच भारत लाल, पंच गंगा सागर, सुखराम खुटे, शिक्षक सुरेश कुमार, रोजगार सहायक अश्वनी कुर्रे, जयप्रकाश कुर्रे, भजन भार्गव, अजय भार्गव, गुलशन बंजारे, परमानंद कुर्रे, योगेश कुर्रे, जयंती आकाश, भुवन भास्कर सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अथक संघर्ष किया और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारा, एकता एवं समानता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सुकुलकारी में अंबेडकर जयंती का आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायक
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
