
मस्तूरी। ग्राम पंचायत बिनैका में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांव में नव निर्मित बोर से पेयजल आपूर्ति का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद अब ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध होने लगा है, जिससे उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।
पेयजल व्यवस्था के शुभारंभ अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सरपंच हर प्रसाद भारते, पंच राकेश जांगड़े, अवध राम घोसले सहित अन्य ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर पेयजल व्यवस्था का शुभारंभ किया।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होना गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रशासन एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दिलाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने भी पेयजल समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति आभार जताया तथा गांव के विकास के लिए ऐसे कार्यों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
