
बिलासपुर – देवरी खुर्द स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मोहल्ले में नाली जाम की समस्या लगातार गहराती जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में नालियों की साफ-सफाई महीनों से नहीं हो रही है, जिससे गंदगी और बदबू ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। स्थिति तब और पेचीदा हो गई जब मोहल्ले में रहने वाले एक अधिवक्ता द्वारा नगर निगम की सफाई गाड़ी को काम करने से रोक दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिवक्ता अक्सर यह कहकर सफाई कार्य रुकवा देते हैं कि जब तक वह स्वयं घर पर उपस्थित नहीं होंगे, तब तक कोई सफाई कार्य नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने नगर निगम कर्मियों को हाई कोर्ट में खींचने की धमकी भी दी है।
मोहल्लेवासियों की मांग है कि नगर निगम इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करे और नियमित सफाई सुनिश्चित करे ताकि इलाके में फैली गंदगी और बीमारी की आशंका को रोका जा सके।
स्थानीय प्रशासन से निवेदन
मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से भी आग्रह किया है कि इस प्रकार के दबाव और रुकावटों के बीच प्रशासन स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करे, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या को समय रहते हल किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
