
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पुर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय प्रदेश जिला तथा मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर रहा हैं। कार्यशाला का उद्देश्य केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओ को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक पात्र लाभार्थी को लाभ दिलाना है। इसई तारम्य में राष्ट्रीय प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आह्वान पर मस्तुरी विधानसभा के मल्हार मंडल मे “11 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के” नारे के साथ प्रत्येक ब्यक्ति तक केंद्र तथा राज्य के सभी योजनाओं तथा 11 सुशासन के दौरान किये गये जनकल्याणकारी कार्यो को पहुंचाने कि कार्ययोजना तैयार की गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी व डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जयकारा से क़ी गयी। कार्यशाला का प्रस्तावना रखते हुए मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के ग्यारह साल सेवा सुशासन और गरीब मजदूर के कल्याण को समर्पित रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के द्वारा किये गये सभी जनकल्याणकारी कार्यो को एक एक ब्यक्ति तक पहूंचाने का संकल्प दिलवाया। नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त ने केंद्र तथा राज्य सरकार के सभी कार्य को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष अजा मोर्चा चंद्र प्रकाश सुर्या ने केंद्र सरकार तथा राज्य की योजनाओ से अवगत करवाते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा लाभार्थी से संपर्क कर आपरेशन सिंदुर की सफलता से सभी को अवगत करवाते हुए प्रत्येक बुथो पर सेवा से समृद्धि कार्यक्रम की सफलता क़ी रुपरेखा तैयार करने आग्रह किया।
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा व आभार महामंत्री रोहित कश्यप ने किया इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी सीताराम साहू दिलीप पाण्डेय देवचरण यादव,विधी रजक देवेंद्र जायसवाल धनेश्वर कैवर्त पार्षद आशुतोष वर्मा सपना यादव मिलु कैवर्त,मिथुन यादव,बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता,कृष्णा साहु,हेमंत साहु,बहोरन कैवर्त,भुवनेश्वर निर्मलकर,विमल कांत हरिओम श्रीवास, अजित सिंह, जतन कैवर्त,आकाश कैवर्त रामकुमार वर्मा, पुरुषोत्तम पटेल राजेश यादव,मनालाल टंडन,शनि साहु रामकुमार पटेल धन्कुमारी धिवर,उमा बाई,शैल बाई, सहित नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि व मंडल मातृशक्ति, बुथ के अध्यक्ष व शक्ति केन्द्र के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
