मस्तुरी पचपेड़ी तहसील में स्थापित होने वाले अदाणी एसीसी सीमेंट चिल्हाटी प्रोजेक्ट में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम बोहरडीह में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें सभी 5 गांव विद्याडीह, गोडाडीह, बोहरडीह, भुरकुंडा, लोहार्सी की लगभग 650–700 महिलाओं ने हिस्सा लिया । इस समारोह में महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खो-खो, रस्सी खीच, फुगड़ी, ब्यूटी कॉन्टेस्ट तथा हांडी फोड़ शामिल थे इन सभी खेलों में महिलाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया तथा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मुख्या अतिथि श्री दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, श्री पप्पू कुमार साइट हेड अदाणी सीमेंट, श्री संजय गुप्ता लैंड हेड अदाणी सीमेंट अतिथि श्रीमति राजकुमारी माहेश्वर कुर्रे जनपद सदस्य, श्री राकेश शर्मा जनपद सदस्य,श्रीमती शीला देवी अशोक दिनकर (पूर्व सभापति जनपद सदस्य), श्रीमती संतोषी मनहरण बंजारे (सरपंच),श्रीमती किरण चंद्रप्रकाश दिनकर सरपंच, श्री अनिल साहू सरपंच, श्री बबलू गृतलाहरे सरपंच,श्रीमति स्वर्ण लता लकड़ा (ब्लॉक प्रबंधक), श्री श्रवण टंडन (थाना प्रभारी ),श्रीमति नीता यादव (कांस्टेबल), श्री प्रकाश तिवारी (पूर्व जनपद सदस्य), श्री भागबली उपास्थित थे ।इस कार्यक्रम की अध्याक्षता श्री मनोहर बंजारे द्वारा संचालित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों, कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक कर प्रगति पथ में आगे बढ़ाना था।अतिथियों का तिलक लगाया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया ।उदबोधन कार्यक्रम में महिलाओं को “करवाई में तेज़ी लाना“ सशक्त होकर काम करने के एवं संघ के नियमो को अवगत कराया। उपस्थित सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं नारी शक्ति की कार्यों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में सभी महिलाओं को उनके खेलों के प्रदर्शन के लिए अदाणी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों का साल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान महिला स्वास्थ्य जागरूक किए |
इस कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन टीम, एनआरएलएम टीम, सक्षम टीम, हेल्पेज़ इंडिया टीम,lस्व सहायता समूह,सरपंच, पंच, ग्रामवासी शामिल होकर सफल बनाएं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
