

मस्तूरी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन के अधिकतर आंगनबाड़ी सेंटरों पर सरकारी नियमों को ताक पर रखकर जरूरतमंद बच्चों के लिए दिए जा रहे धन व खाद्य सामग्री का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। जवाबदारों की ढील के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी मनमर्जी के चलते समय से पहले सेंटरों को बंद कर अपने-अपने कामों में व्यस्त हो जाती है। ग्राम पंचायत सोन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक दो और तीन आज दोपहर एक बजे ही बंद कर दिया गया था,आस पास के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी क्रमांक 2 के सहायिका निर्मला बाई एवं कार्यकर्ता संतोषी साहु, की हर रोज यही कार्य है, समय से पहले ही आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर चली जाती है। ऐसा ही हाल आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 के कार्यकर्ता आगेश्वरी पैकरा व सहायिका का भी लापरवाही आऐ दिन सामने आ रही है।
ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने बताया कई वर्षों से सुपरवाइजर व परियोजना अधिकारी से कामचोर व लापरवाह कार्यकर्ता व सहायिका का शिकायत कर चुके हैं, उसके बावजूद भी अब तक उन पर विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।यही कारण हैं कि उन की मनमर्जी चलती ही रहती है।जनप्रतिनिधियों ने यह भी बताया की सोंन के आंगनबाड़ी केवल औपचारिकता के लिए केंद्र खोलने का दिखावा करती हैं। इससे बच्चों की शिक्षा और पोषण आहार वितरण प्रभावित हो रहा है। महिला लाभार्थियों को भी पोषण आहार ठिक से नहीं मिल पा रहा है।
वही इस मामले में परियोजना अधिकारी मिलिंद द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की शिकायत मिली है, जांच करवाकर उचित दोनों आंगनबाड़ी के सहायिका एवं कार्यकर्ताओं पर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
