
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक मल्हार में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने और पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पचपेड़ी तहसील क्षेत्र से जितेंद्र लहरे एवं मस्तूरी ब्लॉक क्षेत्र से रामगोपाल भार्गव को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन का मानना है कि दोनों ही वरिष्ठ पत्रकार अपनी कार्यशैली, सक्रियता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण से क्षेत्रीय पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देंगे। उनकी नियुक्ति से सदस्यों में उत्साह का माहौल है और संगठन के कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बैठक में संरक्षक विजय सुमन, रघु यादव, अध्यक्ष हरिओम श्रीवास, कार्यकारिणी अध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव, सचिव विवेक देशमुख एवं कोषाध्यक्ष विमल कांत सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर नव नियुक्त उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता से पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।
छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ हमेशा से पत्रकारों के हक और हितों के लिए सक्रिय रहा है। संगठन का उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारिता को सशक्त बनाना और पत्रकारों को एकजुट कर समाज में उनकी भूमिका को और प्रभावी बनाना है। इस नई जिम्मेदारी से न सिर्फ संगठन की मजबूती बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता को भी नई दिशा मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
