
खबर:
मस्तुरी। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने क्षेत्र के चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा के प्रति समर्पण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ज्वाला बंजारे ने कहा कि चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने अपने कार्यकाल में जनता के विश्वास को मजबूत किया है। वे न केवल कानून-व्यवस्था के प्रति सजग हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवता की भावना से प्रेरित होकर लोगों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। उनके व्यवहार और तत्परता के कारण जनता में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ है।
जनपद सदस्य ने आगे कहा कि — “जब जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन मिलकर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के लिए एक साथ कार्य करते हैं, तब जनता को सुरक्षा और भरोसे का वास्तविक अनुभव होता है।”
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने चौकी प्रभारी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने भी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
