

ग्राम बूढ़ीखार में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में अखंड नवधा रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप लहरिया, जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे तथा ग्राम सरपंच श्री दीपक लहरें विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रामायण पाठ के दौरान पूरे ग्राम में “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा —
“रामायण जीवन के आदर्शों और मर्यादाओं का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को सशक्त करते हैं।”
वहीं जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा —
“नवधा भक्ति का यह आयोजन हमें हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है। यह समाज में प्रेम, सेवा और भक्ति की भावना को प्रबल करता है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमित पाण्डेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, राजू तिवारी, नेत्र टंडन, गोल्डी यादव, गोविंदा टंडन, बालमुकंद वैष्णव, प्रदीप वैष्णव, भरत थवाईत, सुनील थवाईत, दीपक गुप्ता, जितेंद्र थवाईत, एवं बीरबल थवाईत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक, जनपद सदस्य एवं सरपंच ने आयोजन समिति को इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी तथा ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
