
छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए कैशलेस इलाज की महत्वपूर्ण घोषणा का छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ, जिला बिलासपुर द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।
संघ के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह क्षत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह घोषणा प्रदेश के हजारों शासकीय कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध होगी। गंभीर बीमारी या आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक बोझ की चिंता से मुक्त होकर अब कर्मचारी बेहतर एवं समय पर उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे बजट में शामिल कर सरकार ने कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान किया है। यह निर्णय कर्मचारी हितैषी होने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है।
संघ की ओर से मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रिमंडल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आशा व्यक्त की गई है कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
