

मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 17 के ग्रामों में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के नेतृत्व में विशेष मिशन चलाया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा गांवों में पहुंचकर विशेष अभियान संचालित किया गया, जिसमें बिगड़े हुए नल-जल स्रोत एवं बोरवेलों का सुधार कार्य किया गया।इस अभियान के तहत पाइप लाइन मरम्मत, राइजर (राइज़िंग पाइप) बदलना, लीकेज सुधार, हैंडपंप रिपेयरिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य कर लंबे समय से खराब पड़े जल स्रोतों को पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। अब लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है।ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए जनपद सदस्य एवं विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनहित में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
