

मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 17 के ग्रामों में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे के नेतृत्व में विशेष मिशन चलाया गया। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा गांवों में पहुंचकर विशेष अभियान संचालित किया गया, जिसमें बिगड़े हुए नल-जल स्रोत एवं बोरवेलों का सुधार कार्य किया गया।इस अभियान के तहत पाइप लाइन मरम्मत, राइजर (राइज़िंग पाइप) बदलना, लीकेज सुधार, हैंडपंप रिपेयरिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य कर लंबे समय से खराब पड़े जल स्रोतों को पुनः चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। अब लोगों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है।ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्यवाही के लिए जनपद सदस्य एवं विभागीय टीम का आभार व्यक्त किया। यह पहल जनहित में एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 13, 2026रैप योजना के अंतर्गत एमएसएमई उद्यमिता जागरूकता ग्राम पंचायत कुंदी कला में आयोजित
UncategorizedApril 11, 2026स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे सख्त, त्वरित सुधार की मांग
UncategorizedApril 10, 2026अमित खुटे द्वारा अवैध वसूली का मामला आया सामने, लोगों में नाराजगी
UncategorizedApril 7, 2026ईटीआई प्रशिक्षण से सकुशल लौटे करुणेश कुमार नापित का विद्यालय परिवार एवं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने किया सम्मान
