
मल्हार क्षेत्र में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में करुणेश कुमार नापित को National Service Scheme (NSS) के अंतर्गत Empanelled Training Institutions 2025-26 में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर सकुशल लौटने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप वैष्णव, उप प्राचार्य गोकुल प्रसाद पाटले, भारत लाल पटेल, रमेश कुमार श्रीवास, रामलाल कैवर्त, कमलेश कुमार, जितेंद्र थवाईत, संतोषी केवटीन, शालिनी नापित, यामिनी नापित, जया वैष्णव, निमेष नापित, हिमाक्षी साहू, हेमलता सोनी, स्वाति यादव, मुकेश देवांगन, शुभम जोगी, महेंद्र यादव, संजू देवी, शक्ति बाई एवं अंजोरी लाल कैवर्त सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में करुणेश कुमार नापित ने विनम्रता व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं विद्यालय का मात्र एक जरिया हूं, इस उपलब्धि का सारा श्रेय विद्यालय परिवार को जाता है। मैंने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उसका लाभ मैं विद्यालय एवं छात्र-छात्राओं को अवश्य प्रदान करूंगा।”
वहीं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यालय परिवार के छात्र-छात्राओं की कार्यशैली एवं कुशलता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण लगातार होते रहने चाहिए, जिससे विश्वविद्यालय एवं विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राएं सेवा भाव के साथ राष्ट्र सेवा से जुड़ सकें और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का बेहतर अवसर एवं सीख मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने करुणेश कुमार नापित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
