
मस्तूरी। छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, मस्तूरी की नई कार्यकारिणी सत्र का गठन विधिवत रूप से किया गया, जिसमें जिले एवं क्षेत्र के सक्रिय पत्रकारों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हित संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया।
नई कार्यकारिणी में विजय सुमन को संरक्षक बनाया गया है। वहीं संगठन की कमान अध्यक्ष के रूप में रघु यादव को सौंपी गई है। कार्याध्यक्ष के पद पर जितेंद्र लहरे नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मी कांत, सचिव हरी यादव, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश निणेजक एवं सह कोषाध्यक्ष अनुराग साहू को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन में सह सचिव के रूप में धनंजय खुटें तथा संयुक्त सचिव के रूप में दिनेश पाटले एवं अरुण सेन को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में करन अंचल, सुभाष टंडन, अश्वनी कुर्रे एवं सुनील सिंह को स्थान दिया गया है।
इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में रामगोपाल भार्गव, विमल कांत, अमित खुटें, भुवन भास्कर, मुकेश कांत, जय मधुकर, संजू नामदेव, रोशन बंजारे एवं ईश्वर महीलांगे को जोड़ा गया है।नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष रघु यादव ने अपने वक्तव्य में कहा,
“यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं सभी वरिष्ठ साथियों एवं संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। आने वाले समय में हमारा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाए। हम निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाएंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहेगा। गौरतलब है कि रघु यादव पिछले लगभग 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी निष्पक्ष, साहसिक एवं जनहितकारी पत्रकारिता से एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने भी विश्वास जताया कि रघु यादव के नेतृत्व में छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, मस्तूरी आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारों के हित में उल्लेखनीय कार्य करेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
