
बोर खनन 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर, मस्तूरी,पचपेड़ी सहित कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में जारी अवैध गतिविधि।
मस्तूरी । जिले में जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर द्वारा 6 अप्रैल से 30 जून तक बोर खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन मस्तूरी तहसील और पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में बेधड़क अवैध बोर खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल मस्तूरी जवाबदार अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा है, जिन्हें इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र में खुलेआम हो रहे अवैध खनन से यह साफ प्रतीत होता है कि या तो प्रशासन की निगरानी कमजोर है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भारी मशीनों की आवाजें साफ सुनाई देती हैं, जाकर देखने पर पता चलता है कि बोर का खनन हो रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। इससे यह संदेह भी गहराता जा रहा है कि कहीं न कहीं इस अवैध कारोबार को संरक्षण तो नहीं मिल रहा। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर कब तक सख्त कार्रवाई करता है और क्या मस्तूरी जवाबदार अधिकारि इस पर नियंत्रण पाने में सफल हो पाते हैं या नहीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026मस्तूरी विधानसभा के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नविन सेवा सहकारी समिति मर्या सुकुलकारी पंजीयन क्रमांक 807 शाखा मल्हार
