
मल्हार। क्षेत्र क्रमांक 17 में लगातार हो रही बिजली कटौती एवं अव्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
इसी के विरोध में ज्वाला प्रसाद बंजारे, सदस्य जनपद पंचायत मस्तूरी के प्रतिनिधित्व में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे सब स्टेशन मल्हार परिसर में बिजली विभाग के खिलाफ घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल होने वाले सरपंचों में हर प्रसाद भारते ग्राम पंचायत डंगनिया, नारायण सोलडे ग्राम पंचायत सरसेनी, केशव साहू ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, अनिल कुर्रे ग्राम पंचायत कुटेला, संतोष पाटले ग्राम पंचायत विद्याडीह, अश्वनी चंदेल ग्राम पंचायत मटिया, जितेंद्र भास्कर ग्राम पंचायत बकर कुड़ा, दीपक लहरे ग्राम पंचायत बिनैका, अल्का गोविंद कश्यप ग्राम पंचायत जैतपुर, नवीन घोष ग्राम पंचायत चकरबेढ़ा, गिरिज कुमार ग्राम पंचायत खपरी शामिल हैं।
इसके साथ ही उप सरपंचगण घनश्याम प्रजापति ग्राम पंचायत मटिया, राधेश्याम निषाद ग्राम पंचायत सरसेनी, गोपाल जांगड़े ग्राम पंचायत डंगनिया, अनिल जांगड़े ग्राम पंचायत कुटेला भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सब स्टेशन मल्हार से संचालित फीडरों में अत्यधिक लोड के कारण बार-बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
