
विवरण– आज दिनांक 16.06.2025 को मस्तुरी क्षेत्र के आम जनता एवं वरिष्ठ नागरिको को छोटी-छोटी समस्यो को लेकर वरिष्ठ कार्यालय बिलासपुर जाना पडता था जिससे उन्हे काफी असुविधाये होती थी इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी सुविधाओ का ध्यान रखते हुए पुराना थाना मस्तुरी में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का शुभांरभ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर के द्वारा किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति अर्चना झा के उपस्थिति में उप पुलिस अधीक्षक श्री एल.सी मोहले को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मस्तुरी का कार्य सौपा गया इस दौरान मस्तुरी/ मल्हार / पचपेडी क्षेत्र के जिला जनपद सदस्यगण/जनपद अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती सोनवानी व जनपद सदस्यगण, सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं मस्तुरी क्षेत्र के सरपंचगण एवं कोटवार, पत्रकारगण एवं क्षेत्र के नागरिक काफी संख्या में उपस्थित थे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपने उद्धबोधन में सरपंच एवं कोटवार को शासन / प्रशासन का मुख्य कडी बताये हुए शहर एवं गांवो में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध जागरूकता चलने एवं पुलिस का सहयोग करते हुए अपराध मुक्त करने का आवाहन किया तथा पुलिस अनुविभागीय कार्यालय मस्तुरी में होने से आम जनता अपनी समस्या का समाधान मस्तुरी में ही करना बताये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा चलाये जा रहे चेतना कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए नशा के विरूद्ध, बाल अपराध, महिला अपराध एवं यातायात जागरूकता के संबंध में जानकारी दिया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
