
युवा पत्रकार अभिषेक सोनी को ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
सक्रिय पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के लिए संस्था ने सौंपा महत्वपूर्ण दायित्व
छत्तीसगढ़ | बलरामपुर जिले के युवा पत्रकार अभिषेक सोनी को ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सरगुजा संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। अभिषेक सोनी बलरामपुर और सरगुजा जिले में संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज के सिटी रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं। यह नियुक्ति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा द्वारा की गई, जो कि संस्था के विस्तार और पत्रकार हितों की रक्षा के उद्देश्य से की जा रही प्रमुख नियुक्तियों में से एक है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने कहा, “अभिषेक सोनी पत्रकारिता के क्षेत्र में न केवल सजग और निष्पक्ष भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर सक्रिय हैं। हमें विश्वास है कि वे संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।”
ऑल मीडिया प्रेस एसोसिएशन (All Media Press Association) एक राष्ट्रीय संस्था है. जो भारत सरकार के नीति आयोग से पंजीकृत संस्था है।जो प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संस्था पत्रकारों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने वाले पत्रकारों. के द्वार समाचार, लेख, कविताएँ और सामाजिक कार्य करने वाले पत्रकारों के विपरीत परिस्थितियों में उनके हितों की आवाज बनताआरहा है।
संस्था का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को संगठित एवं सशक्त बनाना, उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना तथा सामाजिक सरोकारों में योगदान देना है। यह मंच न केवल पत्रकारिता को प्रोत्साहन देता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
पत्रकार सुरक्षा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे संभाग के सभी जिलों और विकासखंडों में संगठन की कार्यकारिणी का गठन करें एवं पत्रकारों की सुरक्षा, एकजुटता, कल्याण तथा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर अभियान चलाएं। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
ईमानदारी और निष्पक्षता से करेंगे दायित्वों का निर्वहन: अभिषेक सोनी
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिषेक सोनी ने कहा, “यह पद मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संगठन के प्रति आभार प्रकट करता हूं साथ ही मेरे पिता जो एक पत्रकार हैं और मेरे गुरू भी उनका भी कोटि कोटि आभार।और विश्वास दिलाता हूं कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करूंगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से सहयोग की अपील की।
अभिषेक सोनी को चाहने वाले पत्रकार जगत में हर्ष व्यापत है, फोन पर बधाइयां मिल रही है
अभिषेक सोनी की नियुक्ति पर सरगुजा संभाग सहित पूरे प्रदेश में अभिषेक सोनी को चाहने वाले पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में हर्ष और है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और संगठनों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं दीं जा रही है और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की
जा रही है।
वेबसाइट: http://www.allmediapress.com
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
