
एनटीपीसी में भीषण हादसा: बॉयलर में गिरे लोहे के हिस्से, 3 मजदूर की मौत… कई श्रमिकों की फंसने की आशंका

बिलासपुर…देश के सबसे बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स में से एक, सीपत स्थित एनटीपीसी में आज दोपहर करीब 12 बजे बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बॉयलर नंबर-5 में मरम्मत कार्य के दौरान भारी भरकम लोहे के हिस्से गिरने से कम से कम 5 मजदूर चपेट में आ गए हैंl, जिनमें से 3 मजदूर की मौत हो गयी है l लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन ने सिर्फ एक मजदूर के मरने की पोस्ट की है । मजदूरों की स्थिति को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त शटडाउन के दौरान मरम्मत कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान लोहे के भारी भरकम सामन ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था l तकनीकी गड़बड़ी के कारण चेन टूटने से भारी-भरकम लोहे का स्ट्रक्चर गिर पड़ाl, जिससे नीचे कार्यरत मजदूर दब गए।
10 से 15 मजदूर थे अंदर?, 3 की हालत मौत
सूत्रों के मुताबिक, हादसे के समय बॉयलर के अंदर करीब 10 से 15 मजदूर कार्यरत थे। कम से कम पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से 3 की मौत हो चुकी है l शेष मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी मजदूर पोड़ी गांव के निवासी हैं।
प्रबंधन ने चुप्पी साधी, बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से सिर्फ एक मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन स्थानीय सूत्र और मजदूर संगठन दावा कर रहे हैं कि कई और की मौत हो चुकी है। घायल मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और कुछ को निजी अस्पतालों में रेफर किया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भीषण हादसे ने एनटीपीसी की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब सीपत एनटीपीसी में मरम्मत या संचालन के दौरान बड़ा हादसा हुआ हो। मजदूर संगठनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
