
. यातायात पुलिस बिलासपुर
. 🇮🇳!!आमंत्रण!!🇮🇳
सुरक्षा का वादा
रक्षा की डोर, कानून की ओर
बिलासपुर पुलिस के साथ
दि- 06.08.25 तिथि-बुधवार, शायं 05 बजे से, स्थान- पुलिस ग्राउंड बिलासपुर
——00🌸00——
सम्मानीय नागरिकगण
सादर जयहिंद
*आप सभी सम्माननीयजनों को सादर विदित हो कि महापर्व रक्षा बन्धन के पुनीत अवसर पर पेट्रोल, डीजल एवं इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों, टैक्सी चालकों ऑटो एवं सभी डीलरों के विशाल उपस्थिति में *”सुरक्षा का वादा”* कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस बिलासपुर के सौजन्य एवं तत्वाधान में सम्माननीय वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट जनों के गरिमामयी आतिथ्य एवं उपस्थिति में दि- 06.08.25 तिथि-बुधवार, शायं 05 बजे से, स्थान- पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में किया जाएगा
*अतः आप सभी नागरिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यापारिक एवं आद्योगिक संगठनों, समाजसेवी संगठनों, शैक्षणिक संगठनों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, यातायात सुरक्षा से जुड़े हुए संगठनों, महिलाओं, बच्चो एवं दिव्यांगों के सेवा से जुड़े संगठनों, राष्ट्र और देश सेवा से जुड़े हुए संगठनों NCC, NSS, स्काउट गाइड, पुलिस कैडेड कोर, नगर स्वच्छता, पर्यावरणीय एवं वृक्षारोपण को समर्पित संस्थाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं नागरिक सेवा से जुड़े हुए संगठनों, आपात सेवा एवं नगर सेवा NDRF, SDRT, होम गार्ड से जुड़े हुए सेवा प्रदाता संगठनों आदि सहित विविध संगठनों, प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त सम्माननीय पत्रकार बंधुओ एवं विशाल संख्या में छात्र, छात्राओं, युवाओ, माताओ, बहनो, गणमान्य एवं प्रबुद्ध आम नागरिक गणो, नगर के समस्त संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समस्त सहयोगी संस्थाओं एवं जिले के समस्त जनमानस से विनम्र अपील है कि *!!सुरक्षा का वादा- रक्षा की डोर, कानून की ओर!! “बिलासपुर पुलिस के साथ” के आयोजन के संदेश को जन जन तक पहुचाने हेतु आप सभी अधिकाधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर हमें अनुग्रहित करें।
*पुनश्च *”सुरक्षा का वादा”- रक्षा की डोर, कानून की ओर” के इस विशाल आयोजन को आम नागरिकों हेतु सार्थक और यातायात नियमो के पालन के प्रयोजनार्थ ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने में आप सबकी सहभागिता उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय होगी इसी सुभेच्छा के साथ आप सभी को इस आयोजन में पधारने हेतु आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है… *विनीत* *यातायात पुलिस बिलासपुर* 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
