
ग्राम मटिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर परंपरागत हंडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मटिया के सरपंच अश्वनी सिंह चंदेल, उपसरपंच घनश्याम प्रजापति, शैल प्रजापति, अनिल प्रजापति, सत्यवान यादव, वीरेंद्र प्रजापति, मनोज प्रजापति और विनोद प्रजापति मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की सीख देता है। हंडी फोड़ प्रतियोगिता केवल खेल ही नहीं बल्कि एकता, साहस और सहयोग का प्रतीक है।”
आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सत्यवान यादव, रामकुमार यादव, मंगलू यादव, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति और सोनू यादव की टीम ने संभाली। प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। ऊँचाई पर बंधी हंडी को फोड़ने के लिए विभिन्न दलों ने भाग लिया और हर बार दर्शकों की तालियों व जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

इस अवसर पर विजेताओं के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए थे। प्रथम इनाम के रूप में विजेता टीम को शील्ड एवं 500 रुपए, द्वितीय इनाम 300 रुपए तथा तृतीय इनाम 200 रुपए प्रदान किया गया। पुरस्कारों की घोषणा होते ही युवाओं में रोमांच और उत्साह और भी बढ़ गया।
गांव में चारों ओर उमंग और उल्लास का माहौल था। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, आनंद और उत्सव की भावना के साथ मनाया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
