
मुख्य अतिथि रहे जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे
जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में सोमवार को 27वीं छात्र युवा सांसद का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और रोचक ढंग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संसद की कार्यवाही, विधेयक पारित करने की प्रक्रिया एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका का जीवंत मंचन किया। बच्चों ने संसद के संपूर्ण स्वरूप को प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा—
“संसद केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है। यही वह स्थान है जहाँ जनता की आवाज़ और आकांक्षाओं को स्थान मिलता है। देश के विकास और राष्ट्रहित के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज यहाँ छात्र-छात्राओं ने जिस तरह संसद की भूमिका निभाई है, वह केवल रोल मॉडल नहीं, बल्कि आने वाले कल के उज्ज्वल भविष्य की झलक है।”

इस कार्यक्रम की विशेष भूमिका का निर्माण एवं तैयारी पीजीटी इतिहास राजन कुमार के निर्देशन में किया गया, जिन्होंने विद्यार्थियों को संसद की कार्यवाही की बारीकियों से अवगत कराते हुए उसे मंचन के रूप में प्रस्तुत करने योग्य बनाया। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडे, सरदार तारा सिंह बुद्ध, गोविंद पांडे, एम. के. मिश्रा, यू. एस. पटेल (पीजीटी गणित), फरहान अहमद, श्री एच. के. साहू एवं सी. पी. साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अरपा अकैडमी के प्राचार्य मोहम्मद फरहान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार के प्राचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
