स्लग – अंबेडकर प्रतिमा पर गोबर फेंकने का आरोप, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने की FIR और CCTV जांच की मांग

बिलासपुर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है! लाखसार मोड़, तखतपुर रोड पर स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर गोबर फेंके जाने के आरोप ने सामाजिक सम्मान और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मोर्चा खोलते हुए SDM तखतपुर को शिकायत आवेदन सौंपा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि आखिर इस हरकत के पीछे कौन है और कब तक आरोपियों की पहचान हो पाएगी?
वीओ –
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने देश को समानता, न्याय और अधिकारों का रास्ता दिखाया, उनकी प्रतिमा के साथ कथित तौर पर की गई इस आपत्तिजनक हरकत ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के ब्लॉक उपाध्यक्ष लोकेश कुमार निषाद द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर गोबर फेंककर अशोभनीय कृत्य किया। संगठन का कहना है कि ऐसी हरकत से लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो सकता है।
शिकायत में चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं—
पहली, मामले में तत्काल FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
दूसरी, घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज सुरक्षित रखकर जांच की जाए।
तीसरी, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
और चौथी, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिमा स्थल पर उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
इस आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, कलेक्टर बिलासपुर और थाना प्रभारी सकरी को भी दिए

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
