
जनपद कार्यालय परिसर से स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती देवी बिंझवार, उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, सभापति मनोज खरे, राजू पंडित, सरिता नायक, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, देवेंद्र कृष्णन, धरम भार्गव, राकेश शर्मा, वीरू अंचल, चांदनी रात्रे, अंजनी पटेल, मेनका जगत, ऊषा केवट, रेवाशंकर, उत्तरा रात्रे, देवेश शर्मा, देव कुमार पोर्ते, विजय गुप्ता, मंजू देवी कुर्रे, लवांगलता पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत, एसडीओ अमित बंजारे, पीओ मनरेगा रुचि विश्वकर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में दिए गए उद्बोधन
जनपद अध्यक्ष सरस्वती देवी बिंझवार ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। हमें अपने घर, मोहल्ले और गाँव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।
उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और बच्चों में स्वच्छता की आदत डालें।
सभापति मनोज खरे ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य से जुड़ा है। गंदगी बीमारी को आमंत्रित करती है, इसलिए सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना होगा।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हम इसे सिर्फ कार्यक्रम न मानकर दैनिक जीवन का हिस्सा बना लेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।
अंत में उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से जनपद परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता ही सेवा है अभियान की शुरुआत का संदेश दिया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
