
मस्तुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में एस.बी.आई. लाइफ के तत्वाधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई जा रही भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री श्रीवास्तव जी रहे। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस आयोजन का संचालन एवं संयोजन राजकुमार यादव (चीफ सेल्स मैनेजर), विजय साहू (सहायक सेल्स मैनेजर) और लाइफ मित्र करुणेश कुमार नापित ने किया।
समारोह में विशेष रूप से ए.के. नापित (सेवानिवृत्त शिक्षक), अकत राम सिंहा (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक), प्रदीप कुमार वैष्णव (प्राचार्य, मध्यनगरीय स्कूल), सुरेश सोनी (ए.सी.एल. विधि सलाहकार) और वरिष्ठ पत्रकार संजीव पाण्डेय का सम्मान किया गया।
साथ ही सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बकरकूदा के संचालक दिलीप भार्गव, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक राजन सर व मिश्रा सर सहित उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्राचार्य श्रीवास्तव जी ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के जीवन को आकार देकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज के बदलते परिवेश में शिक्षक की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। विद्यार्थियों में अनुशासन, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा का संचार कर उन्हें योग्य नागरिक बनाना ही वास्तविक शिक्षा है।
इस अवसर पर एस.बी.आई. लाइफ टीम ने सम्मानित अतिथियों व शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएँ एवं एस.बी.आई. लाइफ के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
