
15 दिन से प्यासा है देवरी खुर्द अटल आवास – जिम्मेदार बेखबर!” 🚨
वार्ड 43 बना जल संकट का मैदान, पार्षद और अधिकारी बने तमाशबीन!
📍 बिलासपुर, देवरी खुर्द अटल आवास:
वार्ड नंबर 43 के नागरिक बीते 15 दिनों से पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ रहा! यह सिर्फ समस्या नहीं, जनता की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर सीधा हमला है!
🛑 पार्षद से शिकायत की गई – जवाब “शून्य”!
🛑 जोन अधिकारी को कॉल किया गया – मोबाइल बना शोपीस!
🛑 तकनीकी “स्टार” फेल, सिस्टम ठप – समाधान नदारद!
🔥 हद तो तब हो गई जब वार्ड पार्षद को कई बार सूचना देने के बाद भी उन्होंने आंखें मूंद लीं।
🔥 जोन अधिकारी तो फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझते!
➡️ इस इलाके के लोग पानी के लिए बाल्टी लेकर घंटों लाइन में खड़े रहते हैं, कुछ तो नालों से या अन्य स्रोतों से गंदा पानी भरने को मजबूर हैं। इससे स्वास्थ्य संकट भी गहराता जा रहा है।
🧓 “हम गरीब लोग हैं, क्या हमारी जिंदगी की कोई कीमत नहीं?”
👩🦰 “पानी नहीं मिलेगा तो बच्चों को कैसे पालेंगे?”
ये सवाल सिर्फ एक कॉल या नल की नहीं, ये सवाल है जिम्मेदारों की संवेदनहीनता का!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
