



रेलवे प्रशासन की लापरवाही से जनता त्रस्त! 🚨
ऐनी कॉलोनी और बुधवार मार्ग में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त!
बिलासपुर:
रेलवे क्षेत्र अंतर्गत बुधवार मार्ग और रेलवे कॉलोनी के निवासियों का जनजीवन उस वक्त पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया जब भारी बारिश के बाद गंदा पानी उनके घरों में घुसने लगा। कॉलोनी की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक जलभराव ने ऐसा कहर बरपाया कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बाहर निकलना दूभर हो गया।
👉 रेलवे प्रशासन का रवैया बेहद लापरवाही भरा रहा। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष आती है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
💬 स्थानीय महिला ने बताया: “पानी हमारे घर के अंदर तक आ गया है। बच्चों का स्कूल छूट गया, रोजमर्रा का सामान भी खराब हो गया। लेकिन रेलवे विभाग के किसी अधिकारी ने झांक कर देखना भी जरूरी नहीं समझा।”
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
