79 वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आगाज 2 अगस्त से

कलेक्टर ने सफलता के लिए जारी किए दिशानिर्देश
बिलासपुर 1 अगस्त 2025/ भारत सरकार के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भारतीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। इस 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह अभियान “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित होगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस राष्ट्रीय अभियान की सफलता के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि अभियान के दौरान सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार निम्नानुसार गतिविधियों संचालित करने हेतु दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्पोरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर (CSR) संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता का निर्माण किया जाए
कलेक्टर ने कहा कि “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” आयोजित कार्यक्रम शासन स्तर पर मॉनिटरिंग कर ग्राम सरपंचों एवं नगरीय निकाय के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित कर तिरंगा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त तिरंगा की मांग अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करें ।
शासकीय स्तर पर प्रत्येक गाँव में तिरंगा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करें। स्थानीय स्व-सहायता समूहों को तिरंगा के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने तिरंगा के वितरक , बिक्री केन्द्र के रूप में पोस्ट आफिस , उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करें। टोल नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट स्टीकर वितरण सुनिश्चित किया जाए।
भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध किए गए गतिविधियों जैसे समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों आवासीय भवनों में तिरंगा लाईटिंग, रंगोली, सेल्फी जोन एवं तिरंगा फहराना एवं पैम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज आदि के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु उपरोक्त समस्त दिशा-निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
