
मस्तूरी, 6 अगस्त। को
जनपद पंचायत मस्तूरी के जनपद सदस्य श्री ज्वाला बंजारे ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रहे व आवश्यक विकास कार्यों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतकली बावरे से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस मुलाकात में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, बिजली, जल निकासी, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने बताया कि कई ग्रामों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीणों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार जनसंपर्क के माध्यम से जो समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ जिला पंचायत तक पहुंचाया गया है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच श्री हरप्रसाद भारते भी उपस्थित रहे, जिन्होंने गांव में सीसी रोड निर्माण व अन्य कार्यों की माँग रखते हुए कहा कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए शीघ्र कार्रवाई आवश्यक है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं सदस्य श्रीमती सतकली बावरे ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सक्रियता ही विकास की नींव है।
यह मुलाकात क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
