
ग्राम क्षेत्र की सड़कों पर बने गहरे गड्ढों ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिनांक 11.08.2025 को प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने समस्या के समाधान हेतु चक्काजाम कर अपना विरोध जताया था। उस समय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि गड्ढों को पाटकर सड़क को चलने लायक बनाया जाएगा।
लेकिन आश्वासन के बाद भी हालात में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। केवल एक हाइवा गिट्टी डालकर कार्य रोक दिया गया, जिससे ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी है।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने एक बार फिर विभाग और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को अनदेखा करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि सड़क की पूरी मरम्मत शीघ्र की जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में राहत मिल सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
