
गुरु खुशवंत साहेब के कैबिनेट मंत्री बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर, गृह निवास पहुँचकर जनप्रतिनिधियों ने जताया विकास का विश्वास
डंगनिया। गुरु खुशवंत साहेब को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ग्राम पंचायत डंगनिया के सरपंच हरप्रसाद भारते के साथ उनके गृह निवास पहुँचे और पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ मंत्री पद की बधाई दी।

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब का मंत्री बनना पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। विशेषकर ग्रामीण अंचलों की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
गृह निवास पर उपस्थित सरपंच हरप्रसाद भारते ने भी मंत्री जी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनता ने हमेशा उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है और अब मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह विश्वास और भी प्रगाढ़ होगा।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने मिठाई बाँटकर और नारे लगाकर खुशी व्यक्त की। लोग उत्साह से भरकर इस विश्वास को व्यक्त कर रहे थे कि गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
