
ग्राम चकरबेढा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नवयुवक साथियों के सहयोग से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम के बुजुर्गों को आमंत्रित कर उनका विधिवत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि – “गांव की असली ताकत उसके युवा और बुजुर्ग हैं। बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं का उत्साह मिलकर ही गांव का विकास सुनिश्चित कर सकता है।”
समारोह में नवयुवक मंडली ने गणेश भगवान की भव्य आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गांव के वरिष्ठ जनों को फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों ने भावुक होकर युवाओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष, पूर्व सरपंच राजू राय भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नीतीश टंडन, हरीश घृतलहरें, पंकज टंडन, मनी राय, विजय टंडन, शौर्य घृतलहरें, देवा टंडन, धनराज टंडन, सत्येंद्र टंडन, गोलू टंडन, करण घृतलहरें, प्रवेश घोष, राजा टंडन, रोशन राय, अंग सैन टंडन, राजा राय, अमित टंडन, प्रतीक टंडन, अक्षय घृतलहरें, सोमिल टंडन, बबला पुत्र एवं आयोजक समिति के साथ-साथ विमल टंडन और सुमित रात्रे का विशेष योगदान रहा।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने ग्राम के युवाओं को हमेशा सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया कि गणेश चतुर्थी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएँ, ताकि यह पर्व समाज में एकता का संदेश दे सके।
इस आयोजन में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों ने भी गणेश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
अंत में, गणेश भगवान की जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर रामगोपाल राय भी उपस्थित रहे। पूरा गांव भक्ति, सम्मान और उत्साह के माहौल में डूबा रहा।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
