
ग्राम चकरबेढहा में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नवयुवक साथियों के सहयोग से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्राम के बुजुर्गों को आमंत्रित कर उनका विधिवत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि – “गांव की असली ताकत उसके युवा और बुजुर्ग हैं। बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं का उत्साह मिलकर ही गांव का विकास सुनिश्चित कर सकता है।”

समारोह में नवयुवक मंडली ने गणेश भगवान की भव्य आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद गांव के वरिष्ठ जनों को फूलमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों ने भावुक होकर युवाओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि नवीन घोष, पूर्व सरपंच राजू राय भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में नीतीश टंडन, हरीश घृतलहरें, पंकज टंडन, मनी राय, विजय टंडन, शौर्य घृतलहरें, देवा टंडन, धनराज टंडन, सत्येंद्र टंडन, गोलू टंडन, करण घृतलहरें, प्रवेश घोष, राजा टंडन, रोशन राय, अंग सैन टंडन, राजा राय, अमित टंडन, प्रतीक टंडन, अक्षय घृतलहरें, सोमिल टंडन, बबला पुत्र एवं आयोजक समिति के साथ-साथ विमल टंडन और सुमित रात्रे का विशेष योगदान रहा।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने ग्राम के युवाओं को हमेशा सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने सभी ग्रामवासियों से निवेदन किया कि गणेश चतुर्थी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएँ, ताकि यह पर्व समाज में एकता का संदेश दे सके।
इस आयोजन में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों ने भी गणेश भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
अंत में, गणेश भगवान की जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर रामगोपाल राय भी उपस्थित रहे। पूरा गांव भक्ति, सम्मान और उत्साह के माहौल में डूबा रहा।
गणपति बप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
