
विधायक दिलीप लहरिया जी के प्रयासों एवं अनुशंसा से 50.00 लाख रूपये की लागत से गौरव पथ निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति*
बिलासपुर, मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र की जनता को विकास की एक और सौगात मिली है। क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत कार्य की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत कुल 50.00 लाख रूपये की लागत राशि से गौरव पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार,
👉 ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ है। यह सड़क निक्की मेडिकल के घर से बंधवा तालाब तक बनाई जाएगी। इस पर लगभग 50 लाख रूपये की राशि खर्च होंगे।
ग्रामीणों को मिलेगा लाभ,
गांव में गौरव पथ निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बरसात के दिनों में सड़क और नाली की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही गांव का संपर्क मार्ग बेहतर होने से ग्रामीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विधायक लहरिया ने कहा—
“ग्रामीण अंचल के हर गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। पचपेड़ी में गौरव पथ बनने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और गांव विकास की मुख्यधारा से और अधिक जुड़ेंगे।”
जनता में खुशी
गौरव पथ निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम पचपेड़ी के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
