
नवीन शासकीय महाविद्यालय पचपेड़ी में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे स्वयं आगे आए और रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, यह किसी के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। युवाओं को चाहिए कि वे स्वस्थ रहते हुए नियमित रक्तदान कर समाज की सेवा करें।”

शिविर में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने ब्लड डोनेट कर उत्साह और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विशेष पहल के तहत रक्तदाताओं को लर्निंग लाइसेंस, हेलमेट एवं नेक बैंड हेडफोन भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
👉 महाविद्यालय परिसर का माहौल मानवीय संवेदनाओं से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने ज्वाला बंजारे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने वास्तव में “जीवनदान का उत्सव” रचकर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
