
मल्हार।
शिक्षक दिवस के अवसर पर पुलिस चौकी मल्हार के तत्वावधान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं अनुभवी शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें गौरवान्वित किया गया। सभी कार्यक्रम जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि संस्कार और जीवन जीने की राह भी दिखाते हैं। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपना संपूर्ण जीवन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में समर्पित कर देते हैं। आज के इस सम्मान समारोह के माध्यम से हम सबको यह संदेश मिलता है कि समाज में गुरुजनों का स्थान सर्वोच्च है।”
पुलिस चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान ने कहा कि “शिक्षक को माता-पिता से भी बढ़कर माना जाता है। माता-पिता हमें जन्म देते हैं, परंतु जीवन को सही दिशा और आदर्शों से जीना सिखाने का कार्य शिक्षक करते हैं। इसीलिए शिक्षक का स्थान सदैव पूजनीय और सर्वोच्च है।”
सम्मान प्राप्त करने के पश्चात करुणेश कुमार नापित ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “पहले समय में बुजुर्गों की जिम्मेदारी होती थी कि वे बच्चों को गलत कामों से रोकें, किंतु आज के परिवेश में यह देखने को नहीं मिलता। इस वजह से हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जब भी मुझे समाज या संस्था की ओर से दो शब्द बड़ाई के मिलते हैं या सम्मान प्राप्त होता है, तो मुझे लगता है कि अब मुझे और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है।”
इस अवसर पर शेषनारायण गुप्ता, मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप वैष्णव, करुणेश कुमार नापित, भारत लाल पटेल, रामायण भानु, लकेश्वर नेताम, जगदीश प्रसाद साहू, अकत राम सिंहा, आकाश केवट, दीपक जायसवाल एवं गजपति लाल गंधर्व सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों को शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों ने पुलिस प्रशासन और जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक जिम्मेदारी एवं प्रेरणा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पाण्डेय, हरिशंकर पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी ओंकार धर दीवान, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, मनोज राजपूत, आरक्षक विकास अंचल, अभिजित कुर्रे, सुखदेव पलके, रमेश साहू, किशन राय एवं महिला आरक्षक नीता यादव उपस्थित रहे, जिनके द्वारा अतिथियों व शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विद्यार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भाषणों ने सभी को प्रभावित किया।
समारोह का संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं पुलिस चौकी स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में पुलिस चौकी प्रभारी ने सभी अतिथियों व नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज का सच्चा आधार है और शिक्षक ही उसके वास्तविक निर्माता हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
