
पचपेड़ी//मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत कुकुर्दीकला में सरपंच पति कृपाल सिंह पैकरा के मार्गदर्शन पर गाँव में वर्षो से चल रही अवैध शराब की बिक्री पर अब रोक लग गई हैं लगातार गाँव की महिलाओं नें इसके खिलाफ आवाज उठाई थी जिस पर सरपंच पति कृपाल सिंह पैकरा नें भी उनका साथ दिया वो बताते हैं की अवैध शराब बेचने वाले लगातार ग्रामीणों को जगह जगह बैठा कर शराब पिलाया करते थे जिसके कारण आए दिन गाँव में विवाद की स्थिति बन रही थी और घरेलु हिंसा भी शराब के चक्कर में बढ़ रही थी पर अब गाँव में जब शराब बंदी हो गई हैं तब माहौल बहुत ही शांत रहने लगा हैं और ग्रामीण भी इस बात को समझ रहें हैं हैं वही गाँव की नारी शक्ति महिलाएं बहुत ही ख़ुश हैं क्यों की उनके घरों में जो शराब के कारण लड़ाई झगड़ा हुआ करता था वो अब बंद हो चूका हैं।
थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवन टंडन की रही अहम योगदान…
सरपंच पति कृपाल सिंह पैकरा बताते हैं की पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवन टंडन नें लगातार उनका सहयोग किया जब जब शराब बंदी के रास्ते में आसामजिक तत्व आते थे थाना प्रभारी खुद आ कर सहयोग किया करते थे उन्होंने सरपंच पति को कहा था की जब भी जरुरत पड़े तुरंत मुझे कॉल करें और मै खुद आ कर आपका सहयोग करूँगा और ऐसा थाना प्रभारी नें किया भी।
महिलाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका…
गाँव की महिलाओं नें भी इसमें भारी योगदान दिया हैं जहां वो रोज रात्रि में टीम बना कर गस्त करती थी जिसका नेतृत्व खुद सरपंच प्रभौतिन पैकरा द्वारा किया जा रहा था और इनकी टीम रोज रात में अलग अलग टीम बना कर गाँव में घूमती थी और किसी को पीते पिलाते पाने पर उनको प्यार से समझा दिया जाता था दूसरी बार ऐसा नहीं करने की बात कही जाती थी इनकी कड़ी मसक्कत और मेहनत थाना प्रभारी श्रवन टंडन की सहयोग से अंततः शराब बंदी पर सफलता मिली।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
