
मस्तूरी पचपेड़ी /शासकीय हाई स्कूल सुलौनी में आज साइकल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमारी महेश्वर कुर्रे प्रतिनिधि जनपद सदस्य मस्तूरी , विशिष्ट अतिथि धनेश साहू सरपंच उपसरपंच इन्द्रराहुल कांत सुलौनी शामिल हुए। जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश्वर कुर्रे ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक शासकीय स्कूल के छात्राओं को आने जाने में सुविधा एवं उनकी समय पर शाला मे पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है ।सरपंच धनेश साहू ने कहा कि छात्र अध्यापन व्यवस्था के लिए निशुल्क साइकल वितरण महत्वपूर्ण योजना है, इससे बच्चों की समय की बचत होती है और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरें ने कहा कि शासन के नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण के तहत आज कक्षा नवमी के अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्राओं को 23 साइकिल वितरण किया जाना संस्था के लिए गौरव की बात है। योजना के तहत छात्राओं की आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है साथ ही साइकल वितरण से छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे ,सरपंच धनेश साहू, उपसरपंच इंदिरा राहुल कांत ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरे ,रामकुमार केवट, कवेंद्र गंधर्व आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
