
ग्राम बकरकूदा में लंबे समय से बिजली आपूर्ति हेतु बिछाई गई केबल जर्जर और भ्रष्ट हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे एवं ग्रामीणों ने विभाग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अति जर्जर केबल बदलने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात को तार जल जाने के कारण पूरा गाँव अंधेरे में डूबा रहा और अभी भी बिजली आपूर्ति बंद है। खराब केबल के कारण न केवल बिजली आपूर्ति बाधित होती है बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
ज्ञापन में विभाग से साफ कहा गया कि अति जर्जर केबल को शीघ्र बदला जाए ताकि ग्रामीणों को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
