

मस्तुरी। सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) का आयोजन बड़े ही उत्साह, उल्लास और पारंपरिक अंदाज में किया गया। विद्यालय परिसर को छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक से सजाया गया था, जहाँ बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में लोकगीत और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने दीप प्रज्वलन कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा —
“छत्तीसगढ़ की असली पहचान उसकी संस्कृति, सादगी और मेहनतकश जनता में है। शिक्षा के साथ यदि संस्कार जुड़े हों, तो समाज और राज्य दोनों का भविष्य उज्ज्वल होता है।”
उन्होंने विद्यार्थियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ीखार के प्राचार्य के. आर. रजक, ग्राम पंचायत बकरकूदा के सरपंच जितेंद्र भास्कर, तथा विद्यालय संचालक दिलीप भार्गव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य, नाटक, गीत और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्य की परंपरा को मंच पर जीवंत किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
मंच संचालन वाइस प्रिंसिपल अरविंद भारती एवं रिया गंधर्व ने शानदार और प्रभावशाली ढंग से किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जावान और रोचक बनाए रखा।
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राज्योत्सव हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को सहेजने का अवसर देता है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
