

मस्तुरी। ग्राम पंचायत डंगनिया में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का समाधान अब हो गया है। विधायक दिलीप लहरिया के फंड से गांव में नलकूप खनन कराया गया, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो सकेगी।
नलकूप के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे एवं ग्राम पंचायत सरपंच हर प्रसाद भारते ने विधायक दिलीप लहरिया का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से गर्मी के मौसम में लोगों को अब पानी की परेशानी से राहत मिलेगी।
जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं निरंतर सुदृढ़ हो रही हैं। वहीं सरपंच हर प्रसाद भारते ने बताया कि यह नलकूप गांव के लिए वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा।
इस अवसर पर ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
