
मस्तुरी। क्षेत्र में लंबे समय से जारी बिजली संकट अब समाप्ति की ओर है। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे की लगातार पहल और बिजली विभाग के अधिकारियों जे.ई. ध्रुव तथा ए.ई. प्रवीण कौशिक की सक्रिय भागीदारी से ग्राम बिनैका के दीपरा पारा में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार दीपरा पारा में पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
उनकी पहल पर बिजली विभाग ने तुरंत कदम उठाते हुए नया ट्रांसफार्मर लगवाया। इस कार्य में जे.ई. ध्रुव और ए.ई. प्रवीण कौशिक ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी की।
ग्रामीणों ने कहा कि अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। उन्होंने जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, जे.ई. ध्रुव और ए.ई. प्रवीण कौशिक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब दीपरा पारा में फिर से रोशनी लौट आई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026जांच रिपोर्ट में सामने आई ओखर गौधाम में पशुओं की मौत की स्थिति
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 27, 2026जिला मुंगेली के थाना पथरिया क्षेत्र के ग्राम सेंदरी मे
UncategorizedAugust 26, 2026पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशानिर्देशों में
