
सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरली में RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत एमएसएमई उद्यमिता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं एवं ग्रामीण महिलाओं को मिलेट्स फूड से संबंधित तीन दिवसीय सेक्टर-स्पेसिफिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण पॉजिटिव मंत्रा कंसलटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं एमएसएमई जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, सक्ती के सहयोग से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्रों में मास्टर ट्रेनर यूनीषा टंडन एवं अनिल कुमार द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से संबंधित एमएसएमई पंजीकरण प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी योजनाओं, तथा उद्यमिता कार्यक्रम के समस्त महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यशाला के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं में स्थानीय स्तर पर उत्पादन आधारित उद्योग स्थापित करने को लेकर आत्मविश्वास विकसित हुआ तथा उनमें उद्यमशीलता की नई सोच का निर्माण हुआ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 18, 2026भीषण गर्मी में बिजली संकट से उबाल, 19 अप्रैल को सब स्टेशन मल्हार में बड़ा प्रदर्शन
UncategorizedApril 16, 2026कलेक्टर के प्रतिबंध के बावजूद मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल..?
UncategorizedApril 15, 2026ड़ कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
UncategorizedApril 15, 2026डी कृष्णमूर्ति बांधी के द्वारा ग्राम पंचायत सुकुलकारी में नवीन धान मंडी का उद्घाटन किया गया
