
मस्तूरी । क्षेत्र को पांच नये सेवा सहकारी सोसायटी की सौगात मिली है, जिसमें शासन द्वारा नये सोसायटी का पुनर्गठन किया जा रहा है, जिसकी सूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसेनी,शिवटिकारी,सुकुलकारी, जलसों,धनगवां ये पांच पंचायत में नये सेवा सहकारी समिति खुलेंगे, जिससे 17 गांव सरसेनी,मटीया, बकरकुदा,शिवटिकारी,चिस्दा भिलौनी,सुकुलकारी,लोहराबोर,बेल्हा,केवतरा, जलसों,सुलौनी,कटहा, धनगवां, भगवानपाली, हरदी,पकरीया के किसानों को फायदा मिलेगा,
इन नई साख सोसायटी के गठन से प्रभावित गांव और किसानों को सरल और सहज तौर पर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका समय और दूर तक का सफ़र तय करने से छुटकारा मिलेगा, साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान भीड़ का भी सामना नही करना होगा जो राहत भरा होगा। बताते चलें कि वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व मस्तूरी जनपद पंचायत के तत्कालीन सभापति दामोदर कांत ने मस्तूरी क्षेत्र में जनपद सभापति रहते हुए किसानों की समस्यायों को लगातार शासन प्रशासन तक पहुंचाते आ रहें हैं, जिन्होंने ही शासन से मस्तुरी क्षेत्र में पांच नये सेवा सहकारी समिति खोलने की मांग सहकारिता विभाग एवं जिला कलेक्टर से किया था,
चुनावी साल होने की वजह से यह मांग विचारधीन में था,जिसे अब प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। जिससे अब मस्तूरी क्षेत्र के किसानों को फायदा मिलेगा।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
