
मस्तूरी जनपद के क्षेत्र क्रमांक 17 के विभिन्न ग्रामों में गहराते पेयजल संकट को लेकर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने सक्रियता दिखाते हुए पीएचई विभाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी बढ़ते ही नल-जल योजनाएं और बोरवेल जवाब देने लगते हैं, जलस्तर नीचे चले जाने के कारण हालात और बिगड़ जाते हैं। इससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।खासकर ग्राम बकर कूदा में स्थिति बेहद गंभीर है, जहां ग्रामीणों को सुबह-सुबह पानी के लिए टिकारी और बूढ़ीखार जैसे दूसरे गांवों का सहारा लेना पड़ता है।उक्त मांगों में शामिल ग्राम इस प्रकार हैं —
ग्राम बिनैका, डंगनिया, मटिया, बूढ़ीखार, बकर कूदा, बैटरी, जैतपुर, सरसेनी, पथरताल, थेम्हापार, चकरबेढा आदि।
जनपद सदस्य ने विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल वाहन भेजकर सभी गांवों में हैंडपंपों और नल-जल योजनाओं की जांच व मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी को छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने बधाई दी
UncategorizedJune 17, 2026पचपेड़ी थाना प्रभारी से छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ मस्तूरी के पत्रकार साथियो ने मुलाक़ात कर बधाई दी
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
UncategorizedJune 10, 2026संगठन छोड़ चुके साथियों की वापसी मुश्किल
