
मस्तूरी/पचपेड़ी – महान समाज सुधारक भारतीय संविधान के शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी के 134 वी जयंती पर पचपेड़ी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, कार्यक्रम 14 अप्रैल को दोपहर 12:00 से पचपेड़ी सब स्टेशन बिजली घर के पास अंबेडकर चौक से बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्ति में माल्यार्पण करके शाम 5:00 बजे भव्य शोभा यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया जाएगा, एवं कार्यक्रम की समापन पचपेड़ी के पेट्रोल टंकी के पास अंबेडकर चौक में किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया करेंगे, उक्त कार्यक्रम में मस्तूरी विधानसभा के जिलापंचायत ,जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, कार्यक्रम की तैयारी में आयोजन के अध्यक्ष नितीश पाटले,सचिव आदित्य कुर्रे, उपाध्यक्ष टिकेंद्र सिंह मधुकर, सहसचिव प्रेम पाटले ,कोषाध्यक्ष पंकज कुर्रे ,इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
