
मस्तूरी। प्रेस क्लब मस्तूरी के तत्वावधान में मस्तूरी गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 30 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे से सत्कार भवन (मंगल भवन), मस्तूरी में किया जाएगा। समारोह में मस्तूरी क्षेत्र के शहीद परिवारों के साथ ही 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन में स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, खेल, समाज कल्याण, कृषि, पत्रकारिता एवं युवा व्यवसायिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रेस क्लब एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया करेंगे। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती बिंझवार एवं उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
आयोजन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ मस्तूरी, छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ मस्तूरी एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ मस्तूरी का सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में सांदीपनी अकादमी पेंड्री मस्तूरी, संत गुरु घासीदास महाविद्यालय पचपेड़ी, टाइम्स एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल मल्हार एवं सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल बकरकुदा जुड़े हैं।
प्रेस क्लब मस्तूरी ने क्षेत्रवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026पचपेड़ी क्षेत्र में कुकुरमुत्ता फूल के जैसे सक्रिय हो चुके हैं लेवर दलाल , जम करा रहें हैं मजदूरों का पलायन, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल..।
UncategorizedOctober 23, 2026कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
UncategorizedOctober 15, 2026
UncategorizedOctober 12, 2026समस्याओं का समाधान खोजने युवाओं को नवाचार के लिए किया प्रेरित
