
मस्तूरी पचपेड़ी /शासकीय हाई स्कूल सुलौनी में आज साइकल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजकुमारी महेश्वर कुर्रे प्रतिनिधि जनपद सदस्य मस्तूरी , विशिष्ट अतिथि उपसरपंच इन्द्रराहुल कांत धनेश साहू सरपंच सुलौनी शामिल हुए। जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश्वर कुर्रे ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रत्येक शासकीय स्कूल के छात्राओं को आने जाने में सुविधा एवं उनकी समय पर शाला मे पहुंच सुनिश्चित करने में मदद मिलती है ।सरपंच धनेश साहू ने कहा कि छात्र अध्यापन व्यवस्था के लिए निशुल्क साइकल वितरण महत्वपूर्ण योजना है, इससे बच्चों की समय की बचत होती है और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरें ने कहा कि शासन के नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण के तहत आज कक्षा नवमी के अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्राओं को 23 साइकिल वितरण किया जाना संस्था के लिए गौरव की बात है। योजना के तहत छात्राओं की आत्मनिर्भरता में वृद्धि होती है साथ ही साइकल वितरण से छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे ,सरपंच धनेश साहू, उपसरपंच इंदिरा राहुल कांत ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलकंठ लहरे ,रामकुमार केवट, कवेंद्र गंधर्व आदि उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 27, 2026शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा की ऐतिहासिक सौगात – छत्तीसगढ़ कृषि अधिकारी संघ, बिलासपुर ने सरकार का जताया आभार”
UncategorizedFebruary 26, 2026गरियाबंद जिले में RAMP योजना अंतर्गत एक दिवसीय संवेदनशीलता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
UncategorizedFebruary 24, 2026मजदूर एवं बच्चों को डोर टू डोर अभियान के तहतफाइलेरिया के दवाई खिलाई गई
